February 14, 2026

सरकार के शराब के दाम कम करने पर महिला कांग्रेस में उबाल

अल्मोडा । आज महिला कांग्रेस अल्मोडा़ ने विगत दिवस प्रदेश सरकार के द्धारा शराब का मूल्य कम करने के विरोध में प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया।इस अवसर पर महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी ने कहा कि जहां एक ओर भाजपा सरकार जनता की दैनिक उपभोग की वस्तुएं अनाज,दालें,गैस सिलेन्डर, पेट्रोल डीजल,बस किराया, शिक्षा,स्वास्थ्य सेवायें लगातार महंगी कर जनता को परेशान करने का काम कर रही है और इसके विपरीत नशे को बढ़ावा देने वाली शराब को सस्ता कर लोगों के घरों को बर्बाद करने का काम कर रही है।प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीति बिष्ट ने कहा कि सरकार को शराब जैसी नशे को बढ़ावा देने वाली चीज को उत्तराखंड में पूरी तरह से बन्द कर देना चाहिए और इसके विपरीत प्रदेश सरकार शराब का मूल्य कम कर शराब को बढ़ावा देने का काम कर रही है।जिला महामंत्री राधा बिष्ट ने कहा कि शराब से पहाड़ी क्षेत्रों के कितने घर बरबाद हो गये ये प्रदेश सरकार को सोचना चाहिए था।उन्होंने कहा कि शराब का मूल्य कम कर प्रदेश की भाजपा सरकार ने उत्तराखंड की महिलाओं का अपमान किया है।उन्होंने कहा कि बेहतर होता कि सरकार राशन,दाल़े,सब्जियां, गैस सिलेन्डर का मूल्य कम करती जिससे जनता को राहत मिलती।इस अवसर पर सभी कांग्रेसजनों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की…
पुतला दहन कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष लता तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीति बिष्ट, राधा बिष्ट, राधा बंगारी,दीपा त्रिपाठी, लीला जोशी,तारा तिवारी, हेमा पान्डेय, प्रेमा सिराड़ी,मनीषा बिष्ट, बसन्ती बिष्ट, पार्वती टम्टा, भगवती बिष्ट, पूनम आर्या,दीपा साह,अनीता बिष्ट, किरन जोशी,प्रियंका तिवारी, धीरा तिवारी,पूरन रोतेला, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पान्डेय,हर्ष कनवाल,संजय दुर्गापाल,फाकिर खान,हेम तिवारी, निर्मल रावत सहित दर्जनों कांग्रेसजन उपस्थित रहे…

You may have missed