February 14, 2026

अल्मोडा प्रशासन की भावपूर्ण रामलीला 2020

अल्मोडा ।  जिला प्रशासन अल्मोड़ा एवं स्पीक मैके के तत्वाधान में नन्दादेवी रामलीला एवं सांस्कृतिक ग्रुप, अल्मोड़ा द्वारा राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी तकनीक संस्थान, श्रीनगर गढ़वाल में आयोजित ‘‘विरासत-2020 कार्यक्रम के तहत ढाई घंटे की रामलीला का मंचन किया गया। रामलीला मंचन के दौरान प्रस्तुत किए गए प्रंसगों को दशकों द्वारा खूब सराहा गया। कलाकारों ने अपने भावपूर्ण अभिनय से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। गु्रप के सफल मंचन कर लौटने पर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बधाई देते हुए कहा कि स्पीक मैके की यह सराहनीय पहल है कि वे राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय स्तर पर सांस्कृतिक धरोहरों को बचाने का कार्य कर रही है। अध्यक्ष नगरपालिका प्रकाश जोशी, आपदा प्रबन्धन अधिकारी राकेश जोशी ने भी सफल मंचन पर गु्रप को बधाई दी।
रामलीला दल में प्रबन्धक नरेन्द्र कुमार अतुल वर्मा, परितोष जोशी, महेन्द्र सिंह बिष्ट, हर्ष जोशी, प्रेरणा जोशी, मानसी मेहरा, पुष्पा रौतेला, सन्दीप साह, शशि मोहन पाण्डेय, जगदीश बिष्ट, प्रकाश सनवाल, राजू रौतेला, अर्जुन बिष्ट, कुलदीप मेर, गणेश मेर, अजय जोशी, संजय जोशी, विशाल जोशी मनोज परगई शामिल रहे।

You may have missed