Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 6, 2026

26.64 करोड़ की धनराशि से होगा गंगोत्री व बदरीनाथ धाम के घाटो का निर्माण  

 

उत्तरकाशी। मां गंगा की निर्मलता व अविरलता को बनाये रखने के लिए केन्द्र व राय सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों को सार्थक बनाने के लिए इंडोनेशिया ने भी मदद को अपना हाथ बढ़ाया है। गंगोत्री और बदरीनाथ धामों सहित गंगा नदी पर स्थित महत्वपूर्ण धार्मिक गंगा घाटों के जीर्णोद्धार के लिए इंडोनेशिया का इंडोरामा चेरिटेबल ट्रस्ट ने सीएसआर मद में 26.64 करोड़ की धनराशि देने का निर्णय लिया है। जिसके लिए ट्रस्ट, केंद्र व उत्तराखंड सरकार के अधिकारियों के मध्य समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए गए हैं। गंगा विचार मंच के प्रदेश संयोजक लोकेन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया कि गत सोमवार को दिल्ली के श्रमशक्ति भवन में केन्द्र जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत की मौजूदगी में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें इंडोनेशिया का इंडोरामा चेरिटेबल ट्रस्ट के निदेशक भारत राजीव छत्रपाल केंद्र सरकार के सचिव जलशक्ति मंत्रालय यूपी सिंह, उत्तराखंड से अपर सचिव एवं राय परियोजना प्रबंधन ग्रुप निदेशक उदयराज सिंह के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। बताया गया कि इंडोरामा चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सीएसआर मद में गंगोत्री व बदरीनाथ धाम में घाटों के जीर्णोद्धार के लिए 26.64 करोड़ की राशि क्लीन गंगा फंड के अंतर्गत प्रदान की जाएगी। जिससे गंगोत्री व बदरीनाथ धाम में गंगा घाटों का जीर्णोद्धार किया जायेगा। कहा कि इस समझौते के दौरान राष्ट्रीय स्वछ गंगा मिशन के महानिदेशक राजीव रंजन मिश्रा, अधिशासी निदेशक रोजी अग्रवाल, उत्तराखंड राय परियोजना प्रबंधन ग्रुप के पीयूष कुमार सिंह सहित रिवर फ्रंट डेवेलपमेंट स्पेशलिस्ट भी मौजूद रहे।

Advertisement