March 4, 2026

महिला की मौत का मामला रेगुलर पुलिस को सौंपा जाए:मातृ शक्तिसंगठन

गोविन्द रावत अल्मोडा :- जिले के विकास सल्ट के थात तराड़ गांव में एक माह पहले हुई महिला की मौत का अब तक राजस्व पुलिस खुलासा नहीं कर पाई। जिससे नाराज उत्तराखंड मातृशक्ति संगठन के सदस्य ने तहसील पहुंचकर । एसडीएम से मिलकर जल्द केस राजस्व से रेगुलर पुलिस को ट्रांसफर करने की मार्ग की। उत्तराखंड मातृशक्ति संगठन के अध्यक्ष राकेश नाथ ने कहा विगत एक माह पूर्व थात गांव की तुलसी देवी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। उनका शव गौशाला का अंदर मिला था। उन्होंने आरोप लगाया कि एक माह बीत जाने के बाद भी राजस्व पुलिस मामले की जांच नहीं कर पाई है। आरोप लगाया कि राजस्व पुलिस की ओर से मामले की सही से जांच भी नहीं की जा रही है। वह आरोपी को जल्द से जल्द अपराघी को पकडा जाए तकि क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। इस दौरान एसडीएम राहुल साह को ज्ञापन सौंपा केस को राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस को सौंपने की मांग की गई। ज्ञापन सौंपने में आशा देवी, तारा देवी , लीला देवी, जानकी देवी, हेमा देवी, अनीता देवी, सीता देवी, देवकी देवी, गीता देवी, शांति देवी, भावना देवी, पुष्पा देवी आदि महिलाए शामिल रहे।

You may have missed