Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

गढ़वाल में गुरु गोरखनाथ यहाँ हैं विराजमान, यूपी के सीएम भी है भक्त, अब होगा सौंदर्यीकरण

श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर के अपर भक्तियाना स्थित एक मंदिर ऐसा है, जहां गुफा रूपी मंदिर में गुरु गोरखनाथ विराजमान है। यहां उनकी मूर्ति स्थित है। गुफा रूपी गुरु गोरखनाथ के मंदिर के दर्शन के लिए राय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत पहुंचे और उन्होंने मंदिर को पर्यटकों और तीर्थयात्रियों के नजरों में लाने की ठानी। उन्होंने कहा कि उक्त मंदिर का धारी देवी मंदिर के तर्ज पर सजाया जायेगा। उन्होंने प्रथम चरण में सौन्दर्यीकरण के लिए पांच लाख रूपये देने की घोषणा की। कहा कि गुरु गोरखनाथ की महत्ता और उनके इतिहास के बारे में आम जनता को जानकारी मिले इसके लिए प्रचार-प्रसार भी किया जायेगा। इस मौके पर राय मंत्री ने पौराणिक पानी के धारे का निरीक्षण कर सौन्दर्यीकरण की बात कही। पुजारी एमएन पटवाल ने कहा कि सभी से राय लेने के बाद मंदिर के सौन्दर्यीकरण के लिए कार्य किया जायेगा। बताया जाता है कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का मंदिर से लगाव है। जो कई साल पहले यहां आये भी थे।

Advertisement