Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 24, 2026

बागेश्वर में तीसरे दिन भी आंदोलन पर डटे रहे कर्मचारी

बागेश्वर। प्रमोशन में आरक्षण के खिलाफ जनरल ओबीसी कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार और प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। कार्यालय छोड़कर कर्मचारियों ने नारेबाजी की। यहां हुई सभा में वक्ताओं कहा कि वे इस बार अपनी मांग मनवाकर ही दम लेंगे। रोस्टर व्यवस्था पर भी उन्होंने कड़ी आपत्ति जताई है। बुधवार को विकास भवन परिसर में जनरल ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन के कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि सरकार उनकी न्यायोचित मांगों का जल्द शासनादेश जारी करे। यदि उनकी मांगों को नहीं माना गया तो गुरुवार से जरूरी सेवा में लगे कर्मचारी भी आंदोलन में कूद जाएंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रवि जोशी और संचालन सचिव अनिल जोशी ने किया। इस मौके पर हरगोविंद जोशी, गजेंद्र बिष्ट, प्रभात जोशी, प्रेमा धपोला, शेर सिंह भोज, बसंत बल्लभ जोशी, केसी मिश्रा, ईश्वरी दत्त जोशी ने सभा को संबोधित किया।

You may have missed

Advertisement