March 7, 2026

हमारी लड़ाई को असंवैधानिक रूप देने का हो रहा प्रयास 

बागेश्वर। उत्तराखंड एससीएसटी इलाइज फैडरेशन ने पदोन्नति में आरक्षण के विरोध में आंदोलित जनरल ओबीसी एसोसिएशन के अध्यक्ष की टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है। अध्यक्ष पर संवैधानिक लड़ाई को असंवैधानिक रूप देने का आरोप लगाया है। मुयमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। अध्यक्ष संजय कुमार टटा के नेतृत्व में कर्मचारी बुधवार को जिलाधिकारी से मिले। उन्हें ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उनका कहना है कि दो मार्च को देहरादून परेड ग्राउंड में पदोन्नति में आरक्षण के विरोध में आयोजित कार्यक्रम में ओबीसी एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक जोशी ने संवैधानिक मर्यादा को तोड़ा है। उन्होंने सभा के दौरान एससीएसटी कर्मियों के प्रति अपमानजनक भाषा के साथ दूसरा शाहीन बाग बनाने जैसी बात कहकर प्रदेश को सौहार्द बिगाडऩे का काम किया है। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मांग करने वालों में हरी प्रसाद, विवेकानंद टटा, संतोष कुमार, राजेंद्र प्रसाद, नंदकिशोर टटा, महावीर प्रसाद, नवीन त्रिकोटी, नवीन आगरी, गोकुल चंद आदि शामिल थे।