May 29, 2026

कोरोना के प्रति बच्चों का जागरुकता अभियान शुरु

बागेश्वर  गरुड़ ।  कोरोना के बढ़ते प्रभाव के बाद इसके प्रति लोगों को जागरुक करने के अभियान भी शुरु हो गए हैं। रेडक्रॉस सोसाइटी पहले से ही इसे लेकर जागरुकता कार्यक्रम कर रही है। जिला प्रशासन के अलर्ट के बाद सोसाइटी ने भी अभियान को तेज कर दिया है। जूनियर रेडक्रॉस की मदद से सोसाइटी व्यापक स्तर पर लोगों को जागरूक कर रही है। राउमावि कोटफुलवारी और सरस्वती शिशु मंदिर ग्वाड़ पजेना के बचों ने डंगोली बाजार में जागरुकता अभियान चलाया। उन्होंने नुक्कड़ नाटक व गोष्ठी के माध्यम से लोगों को कोरोना वायरस के बारे में जानकारी दी। उन्हें वायरस के लक्षण बताए। कहा कि अगर बुखार, जुकाम, सूखी खांसी, सर व बदन दर्द, सांस की परेशानी जैसे लक्षण दिखे तो बिना देरी किए स्वास्थ्य जांच करानी चाहिए। उन्होंने लोगों से कोरोना वायरस से बचने के लिए हाथों को साबुन से नियमित साफ करने को कहा। उन्हें 12 स्टेप में हाथ धोने के बारे में भी बताया गया। जागरुकता कार्यक्रम का नेतृत्व प्रमोद जोशी ने किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य योगेश पांडेय, प्रकाश उपाध्याय, कांति मोहन जोशी, ग्राम प्रधान खष्टी देवी, नीरज अरोड़ा, भूपाल कठायत, दया कबडोला, तनुजा, हेमा, पूजा गोस्वामी आदि मौजूद रहे।