April 1, 2026

कुमायूँ कमिश्नर ने दी होली की बधाई

नैनीताल ।  रंगों व उमंगों के पर्व होली के अवसर पर आयुक्त कुमायूॅ मण्डल एवं सचिव माननीय मुख्यमंत्री श्री राजीव रौतेला ने मण्डल वासियों एवं प्रदेश वासियों को शुभकामनायें दी हैं। शुभाकमना संदेश में श्री रौतेला ने कहा है कि रंगों का यह त्यौहार आपसी प्रेम एवं सौहार्द का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि हमें अपने जीवन में बुराईयों का त्याग कर अच्छाईयों को अपनाना चाहिये और एक बढ़िया नागरिक बनकर राष्ट्र एवं समाज की सेवा में आगे आना चाहियें। उन्होंने कहा कि हमें होली के पर्व पर रासायनिक रंगों के स्थान पर हर्बल रंगों के अलावा टेसू के फूलों के रंगों का प्रयोग करना चाहिये। श्री रौतेला ने कहा कि पानी की बचत के लिये जरूरी है कि हम पानी वाले रंगों के स्थान पर गुलाल व अबीर जैसे सूखे रंगों का प्रयोग करें।
होली के पावन पर्व पर उप पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊॅ जोन जगत राम जोशी तथा अपर आयुक्त संजय खेतवाल ने भी मण्डल वासियों को शुभकामनायें दी।