March 14, 2026

कपकोट पुलिस ने 10 लीटर अवैध कच्ची शराब खाम के साथ किया अभियुक्त गिरफ्तार

 

बागेश्वर ।  पुलिस अधीक्षक  बागेश्वर के आदेशानुसार एवं  पुलिस उपाधीक्षक  कपकोट के निर्देशन में
अवैध शराब /मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में श्री तिलक राम वर्मा प्रभारी निरीक्षक थाना कपकोट के नेतृत्व में दिनांक 08/03/2020 को मुखबिर की सूचना पर कपकोट पुलिस द्वारा परमट्टी पुल, कपकोट के पास अभियुक्त भगत राम पुत्र दनी राम निवासी- ग्राम- परमाटी, पोस्ट- तिलाड़ी, थाना- कपकोट, जनपद- बागेश्वर से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब खाम बरामद कर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना हाजा में मु0अ0सं0- 13/20 धारा- 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 लोकेश रावत कां0 त्रिभुवन मर्तोलिया शामिल थे।