सोमेश्वर पुलिस ने अवैध शराब की 25 पेटियाॅ की बरामद, एक युवक गिरफ्तार, वाहन सीज
अल्मोड़ा । श्री प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने एवं शराब तस्करों पर नकेल कसने हेतु की जा रही कार्यवाही के अन्तर्गत दिनांकः 11.03.2020 को सोमेश्वर पुलिस ने एक तस्कर से *एक लाख अड़सठ हजार रूपयेे की 25 पेटी अवैध शराब बरामदकरने में सफलता* प्राप्त की है। थानाध्यक्ष सोमेश्वर श्री रमेश सिंह बोहरा, का0 चेतन्य, का0 अनिल लोहिया द्वारा कौसानी से एक किलोमीटर पहले छानी, ल्वेशाल के पास *टाटासूमो संख्या- यूके-01-टीए-2460* को चैक किये जाने पर *ललित सिंह दोसाद पुत्र केसर सिंह दोसाद निवासी- छानी ,ल्वेशाल*, थाना सोमेश्वर जिला अल्मोड़ा के कब्जे से *1200 पव्वे मैकडाॅवल रम अंग्रेजी शराब कुल-25 पेटियाॅ (कीमत- एक लाख अड़सठ हजार रूपये)* बरामद किया है। उक्त सम्बन्ध में *थानाध्यक्ष सोमेश्वर श्री रमेश बोरा ने बताया* कि दौराने चैकिंग एक वाहन टाटासूमो के *संदिग्ध प्रतीत होने पर चैकिंग* की गयी तो वाहन में 25 पेटियाॅ शराब बरामद की गयी। *ललित सिंह दोसाद को गिरफ्तार* कर थाना सोमेश्वर में मु0अ0सं0- 03/2020 धारा- 60/72 आबकारी अधिनियम को अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है। *तस्करी में प्रयुक्त वाहन को सीज* किया गया है। अभियुक्त ने बताया कि वह शराब बागेश्वर ले जा रहा था। अभियान लगातार जारी है।
नशे में वाहन चलाने पर दन्या पुलिस ने एक चालक को किया गिरफ्तार/ नशे में हंगामा करने पर 06 के विरूद्व जनपद में हुई कार्यवाही
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा *सड़क दुर्घटनाओं को रोकने* एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों एवं शराब पीकर *सार्वजनिक स्थान पर हंगामा* करने वालों के विरूद्व कार्यवाही करने के निर्देश पर दिनाॅक-11.03.2020 थाना दन्या के उ0नि0 अमरपाल सिंह, का0 अनिल कुमार द्वारा चैकिंग के दौरान आटी बैण्ड दन्या पर *अल्टो संख्या- यूके-01-बी-9752 के चालक मनीराज सिंह मटेला* पुत्र प्रताप सिंह मटेला निवासी- पोखरखाली ढूंगाधारा अल्मोड़ा को *शराब के नशे में वाहन चलाते पाये जाने पर* मोटर वाहन अधिनियम की धारा- 3/181/185/202/207 के अन्तर्गत गिरफ्तार कर *वाहन को सीज* किया गया है।
‘ इसके अतिरिक्त कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस द्वारा- 03, सोमेश्वर पुलिस द्वारा- 03 *कुल-06 व्यक्तियों को शराब पीकर हंगामा करने पर* उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम की *धारा-81* के अन्तर्गत कार्यवाही कर 2000 रूपये संयोजन जमा करवाया गया।
