चौखुटिया पुलिस ने 2 पेटी शराब के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार, वाहन सीज
अल्मोड़ा । श्री प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा *मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने एवं शराब तस्करों पर नकेल कसने हेतु* की जा रही कार्यवाही के अन्तर्गत दिनांकः 10.03.2020 को उ0नि0 सुनील सिंह धानिक, का0 दीपक सक्टा, का0 दीपक कुमार द्वारा दौराने चैकिंग *मासी गाॅव तिराहा पर टाटा सूमो संख्या- यूके-01-टीए-1633 के चालक गोपाल सिंह* पुत्र अनुप सिंह निवासी- ग्राम नौबाड़ा तहसील- द्वाराहाट अल्मोड़ा के कब्जे से *02 पेटियों में 96 पव्वे ओल्ड माॅक रम (कीमत- 13440 रूपये)* के साथ *गिरफ्तार* कर थाना चौखुटिया में धारा-60/72 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गयी है। तस्करी में प्रयुक्त *वाहन को सीज* किया गया है।
सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हंगामा करने पर रानीखेत ने 03 व सल्ट पुलिस ने 05 युवकों पर की कार्यवाही
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हंगामा एवं न्यूसैन्स पैदा करने वालों के विरूद्व कार्यवाही किये जाने के निर्देश पर दिनाॅक-10.03.2020 को *कोतवाली रानीखेत* के उ0नि0 रिंकी द्वारा *रानीखेत बाजार* में *1- विनोद कुमार* निवासी- श्रीधरगंज, शिव मन्दिर रानीखेत, *2- तरूण कुमार* निवासी- चिनियानौला रानीखेत, *3- रोहित कुमार* निवासी- श्रीधरगंज, शिव मन्दिर रानीखेत को तथा *थानाध्यक्ष सल्ट* श्री धीरेन्द्र पन्त द्वारा *डोटियाल क्षेत्र में* 1- राजेन्द्र सिंह मेहता, 2- ललित मेहता,
3- अमित मेहता, 4- मोहित मेहता निवासीगण- पूनाकोट सल्ट , 5- उत्तम सिंह निवासी- डोटियाल सल्ट *कुल- 08 व्यक्तियों* को *शराब पीकर हंगामा व न्यूसैन्श पैदा करने पर गिरफ्तार* कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम की धारा- 81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए *कुल – 4000 रूपये* का संयोजन शुल्क प्राप्त किया गया।
