Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 19, 2026

पूर्णागिरि मेले में बारिश में भी उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ 

चपावत। पूर्णागिरि मेले के तीसरे दिन भी हजारों श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर मन्नत मांगी। बीते तीन दिनों में करीब ४५ हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। भीड़ के चलते रात के समय कई श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा। शुक्रवार सुबह से हो रही बारिश श्रद्धालुओं की आस्था नहीं डिगा पाई। शुक्रवार को अधिकांश श्रद्धालु दिल्ली, उत्तर प्रदेश, नवाबगंज, कानपुर, शाहजहांपुर, रायबरेली, मुरादाबाद और उत्तराखंड के विभिन्न इलाकों से पहुंचे थे। इसके अलावा नेपाल से भी बड़ी संया में श्रद्धालु आ रहे हैं। भीड़ के चलते यातायात व्यवस्था प्रभावित रही है। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। सुबह हुई रिमझिम बारिश से ठंड में इजाफा हुआ। प्रशासन की ओर से व्यवस्था को लेकर तमाम दावे किए गए थे, बावजूद इसके जाम के झाम से श्रद्धालुओं को परेशानी उठानी पड़ी। अधिकांश श्रद्धालुओं को निजी वाहनों को खड़ा करने के लिए जगह नहीं मिल सकी। इस वजह से इन वाहनों को पूर्णागिरि मार्ग के किरोड़ा नाले और गैड़ाखाली में खड़ा कराया गया। उधर शारदा बैराज रोड पर भी जाम लगने से श्रद्धालु काफी परेशान रहे। फोटो: १४टीएनके१पीपरिचय- मां पूर्णागिरि मेले में शुक्रवार को बारिश के बीच श्रद्वालुओं का जमावड़ा लगा रहा।

 

Advertisement