April 14, 2026

 बागेश्वर पुलिस ने होटल में शराब पिलाने वाले अभियुक्त को 11 पव्वे बाजपुर गुलाब देशी मसालेदार शराब के साथ गिरफ्तार किया गया

 

बागेश्वर ।  पुलिस अधीक्षक  बागेश्वर के आदेशानुसार अवैध शराब /मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक: 14-03-2020 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बागेश्वर के निर्देशन में होटल/ ढाबा चैकिंग के दौरान कोतवाली पुलिस द्वारा भागीरथी के पास अभियुक्त प्रदीप भट्ट पुत्र श्री प्रताप भट्ट निवासी भागीरथी थाना जनपद- बागेश्वर, उम्र- 44 वर्ष को अपने होटल में लोगों को शराब पिलाते हुए 11 पव्वे बाजपुर गुलाब देशी मसालेदार शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना हाजा में FIR No- 19/20 धारा- 60/21 आबकारी अधिनियम* का अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को आज दिनाँक 15.03.2020 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

गिरफ्तार करने वाली टीम में  उ0नि0 त्रिवेणी प्रसाद जोशी व  का0 अशोक पंवार रहे ।