Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 24, 2026

बागेश्वर में कौन बनेगा भाजयुमो जिलाध्यक्ष

बागेश्वर। भाजयुमो के प्रदेश संगठन के चयन के बाद जिलाध्यक्ष की चयन को लेकर मंथन शुरू हो गया है। कई कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष की दौड़ के लिए जोर जमाईश करने लगे हैं। प्रदेश अध्यक्ष कुंदल लटवाल के जिला भ्रमण के बाद कार्यकर्ताओं में भी जोश है। जिलाध्यक्ष पद के लिए कई नामों की चर्चा भी होने लगी है। वहीं, कई दावेदारों ने भाजपा जिलाध्यक्ष को अपनी दावेदारी का पत्र भेज दिया है। जिलाध्यक्ष पद के लिए अब तक आठ कार्यकर्ताओं ने दावेदारी पेश की है। जिनमें जिनमें निर्वतमान जिलाध्यक्ष मनोज ओली, आदर्श कठायत, राजकुमार मेहता, पंकज मेहता, धीरेंद्र परिहार, राजीव राठौर, मुन्ना कपकोटी, हरीश मेहरा के नाम शामिल हैं। निर्वतमान जिलाध्यक्ष के साथ दोनों महामंत्री भी जिलाध्यक्ष की दौड़ में शामिल है। वहीं छात्रसंघ और विद्यार्थी परिषद व अभाविष में प्रदेश सहमंत्री रहे आदर्श कठायत भी प्रमुख दावेदार बताए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार कपकोट के येष्ठ प्रमुख हरीश मेहरा भी जिलाध्यक्ष की दौड़ में शामिल हैं। जिला संगठन द्वारा जल्द बैठक कर दावेदारों की सूची मांगी जाएगी। इस मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने बताया कि संभावित दावेदारों के नामों की सूची प्रदेश अध्यक्ष को भेजी जा रही है। प्रदेश नेतृत्व द्वारा अध्यक्ष पद का अंतिम चयन किया जाएगा।

Advertisement