March 5, 2026

पदोन्नति में आरक्षण समाप्त करने की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी 

अल्मोडा ।  गोविन्द रावत  ।  जिले के विकास खंड सल्ट के ब्लाक प्रांगण मे पदोन्नति मे आरक्षण प्रथा को लेकर जनरल ओबीसी इम्पलाईज एसोसिएशन के कर्मचारी ने सोमवार को ब्लाक प्रांगण मे घरना दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खीमानन्द बुढलाकोटी ने की। ब्लाक प्रांगण मे घरने मे बैठे कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने कहा सरकार पदोन्नति में आरक्षण प्रथा समाप्त समाप्त करे। कर्मचारी का कहना है । पदोन्नति में आरक्षण प्रथा जब तक समाप्त नही होगी। तब हमारा आन्दोलन जारी रहेगा। उत्तराखंड जनरल ओबीसी इम्पालाइज एसोसिएशन के कर्मचारियों ने सरकार को जमकर कोसा पदोन्नति मे आरक्षण समाप्त करने की मांग को लेकर ग्राम विकास, कृर्षि , उघान, लो नि विभाग, शिक्षा, एवं आदि अन्य विभागों के कर्मचारियों ने पदोन्नति मे आरक्षण को समाप्त करने को कहा। कर्मचारी ने कहा की सरकार उनके हक को मिटाना की रूप रेखा तैयार कर रही है। बर्तमान मे सरकार डबल इंजन की है। पदोन्नति मे आरक्षण के खिलाफ सरकार कर्मचारी पर सौतेला ब्यहार कर रही है। बर्तमान सरकार माननीय उच्च न्यायालय के दिये गये फैसले पर कोई अमल नही कर रही है । सरकार प्रदेश के जनरल व ओबीसी इम्पालाइज एसोसिएशन के कर्मचारियों के अघिकारों को दबाने का काम कर रही है। तथा समानता के अघिकार का उल्लंघन कर रही है। कर्मचारी का कहना की मांग न मानने पर आन्दोलन जारी रहेगा। जिससे कि सभी विभागों का कामकाज प्रभावित रहने चेतावनी दी। इस दौरान दलीप भंडारी, गोविन्द नेगी, मनोज रावत, कविता मनराल, प्रकाश पाण्डे, फकीर बिष्ट, रमेश चन्द्र जोशी, मोहम्मद सलीम ,बसन्त पंत, हरी दत्त बलोदी, भूपेन्द्र रावत, जितेंन्द्र रावत क्षवण अघिकारी, विनोद तिवाडी अदि अन्य बिभागों के कर्मचारी मौजूद थे।