Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

बागेश्वर में रातभर चला टल्ली प्रोजेक्ट भरे गए सारे सड़को के गड्ढे

बागेश्वर शहर की गड्डायुक्त सड़कों को गड्डामुक्त करने के लिये जिला प्रशासन ने रातों रात टल्ली प्रोजेक्ट शुरू किया। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य का आज बागेश्वर दौरा है। जिसे देखते हुये बिजली, पानी और सड़क महकमे के अफसरों में हड़कंप मचा हुआ है।
अब इसे महकमों की मुस्तैदी कहें या राज्यपाल के स्वागत की तैयारी, जिन गड्डों और टूटे-सूखे पड़े पाइप लाइनों पर महीनों से अफसरों की निगाह नहीं गयी वहां भी रातों रात टल्ली प्रोजेक्ट शुरू कर दिया गया। छोटे छोटे गड्डों को भी पलभर में ठीक कर दिया गया। जल्दी के फेर में अफसरों के निर्देश पर मातहतों ने मिट्टी, मलवा, कीचड़ जो हाथ लगा उससे गड्ड़ों को पाट दिया। सुबह तक उन सभी रास्तों को गड्डा मुक्त कर दिया गया है जिन रास्तों से आज राज्यपाल महोदया को गुजरना होगा। महकमों की यही मुस्तैदी आज शहर भर में चर्चा का विषय बनी हुई है।
जनता का कहना है कि काश कोई न कोई वी आई पी यहाँ रोज आता तो हमे भी उसका सीधा लाभ मिल पाता ।

You may have missed

Advertisement