अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के खताधारकों ने भीख मांगकर किया प्रदर्शन
देहरादून । अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, देहरादून के हजारों पीड़ित खाताधारकों ने सोमवार को बैंके के समीप भीख मांगकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने ने पैदल मार्च किया और घण्टाघर पर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रतीकात्मक रूप से भीख मांगकर अपनी गंभीर आर्थिक स्थिति को उजागर किया। उनका कहना है कि परिवार का भरण-पोषण, बच्चों की शिक्षा और दवाइयों तक प्रभावित हो रही हैं। खाताधारकों ने आरोप लगाया कि एसआईटी गठन और मुख्यमंत्री के निर्देशों के बावजूद बैंक प्रबंधन व ऑडिटर्स पर कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई। भारतीय रिज़र्व बैंक से राहत न मिलने पर पीड़ितों ने शासन-प्रशासन से दोषियों पर सख्त कार्रवाई और शीघ्र धन वापसी की मांग की। बता दें बैंक में हजारों खाताधारकों का रुपया फंसा हुआ है।
