April 26, 2024

राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य का बागेश्वर आगमन, जनपद में पर्यटन की जताई अपार संभावनाएं

(आखरी आँख समाचार बागेश्वर ) बागेश्वर । प्रदेश के राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य आज अपने भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार जनपद मुख्यालय बागेश्वर पहुंची। इस अवसर पर जिलाधिकारी रंजना राजगुरू, पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, क्षेत्रीय विधायक बागेश्वर चन्दन रामदास, जिलाध्यक्ष शेर सिंह गड़िया, सांसद प्रतिनिधि कुन्दन सिंह परिहार ने जनपद आगमन पर श्रीमती मौर्य को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद वह लो.नि.वि. विश्राम गृह बागेश्वर पहुंचने पर पुलिस विभाग के द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। विश्राम गृह में जनपद के रेडक्रास सोसायटी के प्रतिनिधि मण्डल एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों के द्वारा शिष्टाचार भेंट की और जनपद के अनेक समस्याओं से भी अवगत कराया व प्रतीक चिन्ह भेंट किया। राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने लो.नि.विश्राम गृह के प्रागंण में रूद्राक्ष एवं च्यूरा का वृक्षारोपण भी किया।
राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में बड़ रही नशे की प्रवृŸा को रोकने के लिए हमें ठोस कार्य करना होगा और जनजागरूकता अभियान चलाने होंगे। कहा कि विद्यालयों के प्रधानाचार्य व अभिभावकों को आपस में मिलकर इसके लिए ठोस पहल करनी होगी। राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने कहा कि जनपद बागेश्वर में पर्यटन की अपार सम्भावनायें हैं। इसके लिए हमें ठोस कार्ययोजना तैयार करनी होगी। कहा कि सरयू और गोमती तट के संगम में बसे हुए बागेश्वर की अपनी एक विशिष्ट पहचान है। इसमें से अधिक यहां के बागनाथ मंदिर की पहचान देश व विदेशों में भी है। राज्यपाल ने कहा कि विशेषकर स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, सड़क के प्रति हमें विशेष ध्यान देना होगा। साथ ही यहां के विलुप्त हो रहे रिंगाल उद्योग को भी बढ़ावा देने की बात कही। उन्होंने पर्वतीय क्षेत्रों से हो रहे पलायन पर भी चिन्ता व्यक्त करते हुए कहा कि हमें युवाओं को स्वरोजगार के प्रति प्रेरित करना होगा। उन्होंने महिला स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने को कहा। राज्यपाल ने जिलाधिकारी रंजना राजगुरू से जनपद के अनेक विकास कार्यों व योजनाओं तथा कानून व्यवस्था के संबंध में जानकारी भी प्राप्त की। इस अवसर पर जिलाधिकारी रंजना राजगुरू, पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, अपर जिलाधिकारी राहुल कुमार गोयल, संयुक्त मजिस्ट्रेट नरेन्द्र भण्डारी, मुख्य विकास अधिकारी एस.एस.एस. पांगती, जिला विकास अधिकारी के.एन.तिवारी, उप जिलाधिकारी राकेश चन्द्र तिवारी, सुन्दर सिंह, पुलिस उपाधीक्षक महेश जोशी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डी.एन.गोस्वामी, जिला पंचायत राज अधिकारी पूनम पाठक, परियोजना निदेशक शिल्पी पन्त सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।