Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 19, 2026

गुलदार के हमले से युवक घायल

 

पौड़ी। विकासखण्ड पोखड़ा के गवाणी गांव में मन्दिर जा रहे एक युवक को गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया। युवक के शोर मचाने और गुलदार पर जबावी हमला करने से गुलदार भाग खड़ा हुआ। प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों के अनुसार गवाणी गांव के अनिल सिंह पुत्र आनंद सिंह (40) बुधवार सुबह छह बजे के आसपास गांव के निकट स्थित शिव मंदिर गए थे। मंदिर से वापस लौटते समय गांव से करीब तीन सौ मीटर पहले झाडिय़ों में घात लगाकर बैठे गुलदार ने युवक पर पीछे से हमला कर दिया, अचानक हमले से युवक नीचे गिर गया। साहस का परिचय देते हुए युवक ने अपने बचाव में चिल्लाते हुए गुलदार पर लातों की बौछार कर दी। युवक के काउंटर अटैक से गुलदार भाग खड़ा हुआ। घायल युवक को 108 द्वारा नौगांवखाल स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां युवक का उपचार किया जा रहा है। युवक के हाथ और पीठ पर चोटें आई हैं। इस मामले का संज्ञान लेते हुए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने डीएम पौड़ी को दूरभाष पर क्षेत्र में गुलदार पकडऩे के लिए पिंजरा लगाने और वन कर्मियों की गश्त करवाने के निर्देश दिए।

Advertisement