Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 19, 2026

एन यू जे व अन्य संगठनों ने कोरोना को लेकर चलाया जनजागरूकता अभियान

बागेश्वर। कोरोना वायरस को लेकर जिले में जागरूकता अभियान तेज हो गए हैं। बुधवार को भी विभिन्न संगठनों ने व्यापक अभियान चलाकर लोगों को कोरोना वायरस के लक्षण, बचाव व सावधानी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। गरुड़ क्षेत्र में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी और नेशनलिस्ट यूनियर ऑफ जर्नलिस्ट ने सामूहिक अभियान चलाया। सदस्यों ने टैक्सी स्टैंड, पेट्रोल पंप, चौराहों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में जाकर पर्चे बांटे। उन्होंने कहा कि कोरोना से डरने की बजाय सावधानी से काम लेना जरूरी है। उन्होंने लोगों को भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचने, यात्रा कम करने सहित तमाम सावधानियां बरतने को कहा। उन्हें हाथों को सेनेटाइजर से साफ कर धोने को प्रेरित किया। उन्हें हाथ धोने के तरीकों की भी जानकारी दी। इस मौके पर रेडक्रॉस के जिला सचिव आलोक पांडेय, उमेश जोशी, एनयूजे अध्यक्ष जगदीश उपाध्याय, शंकर दत्त आदि मौजूद रहे। इधर तहसील परिसर में जिला बार एसोसिएशन ने व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। अधिवक्ताओं ने तहसील में आने वाले सभी लोगों को प्रेरित किया। यहां काम करने वाले कर्मचारियों और अराइजनवेशों को भी कोरोना के लक्षण व बरती जाने वाली सावधानी के बारे में बताया।कपकोट के जूनियर रेडक्रॉस भी तैयारकपकोट। कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल के जूनियर रेडक्रॉस छात्र-छात्राओं को विद्यालय में कोरोना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें सुरक्षित रहकर लोगों को जागरूक करने को तैयार किया गया। प्रधानाचार्य मोहिनी पांडेय ने बताया कि जूनियर रेडक्रॉस लोगों को जागरूक करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। आने वाले दिनों में नगर सहित आसपास के क्षेत्र में व्यापक अभियान चलाया जाएगा।

Advertisement