Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 20, 2026

बागेश्वर में मांग माने जाने  पर आंदोलित कर्मचारियों ने जश्न मनाया-

बागेश्वर। पदोन्नति में आरक्षण के विरोध में आंदोलित कर्मचारियों की मांग सरकार ने मांग ली है। अब बगैर आरक्षण के ही पदोन्नतियां होंगी। सरकार के इस निर्णय पर आंदोलित कर्मचारियों ने खुशी जताई है। आंदोलन स्थल पर मिष्ठान्न वितरण किया गया। वक्ताओं ने कहा कि अभी तक उनके पास संगठन से आंदोलत स्थगित को लेकर कोई लिखित आदेश नहीं आया है। आदेश के बाद ही हड़ताल समाप्त किया जाएगा। उन्होंने इसे संगठन की जीत बताया है। बुधवार को कर्मचारी रोजाना की तरह आंदोलन स्थल विकास भवन पर पहुंचे। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने मांग पूरी होने तक आंदोलन में डटे रहने की बात दोहराई। अपराह्न करीब एक बजे प्रदेश सरकार ने उनकी मांगों को मान लिया। इसकी प्रति आते ही आंदोलित कर्मचारी खुशी में झूम गए। उन्होंने मिष्ठान्न वितरण कर सरकार और प्रदेश संगठन के प्रति आभार जताया। इस मौके पर शिक्षा, वन, कृषि, ग्राय, उद्यान, बाल, समाज कल्याण, पेजयल, बिजली, लोनिवि सहित तमाम विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे।

Advertisement