अल्मोड़ा शराब लाटरी में 134 करोड़ के सापेक्ष 86 करोड़ राजस्व की प्राप्ति
अल्मोड़ा । आबकारी व्यवस्थापन वर्ष 2020-21 हेतु जनपद की कुल 29 मदिरा की दुकानों जिनमें 21 विदेशी एवं 08 देशी मदिरा की दुकानें शामिल हैं, के लिए प्राप्त आवेदनों को जिला कार्यालय सभागार मे जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया की उपस्थिति में लॉटरी के माध्यम से आंवटन किया गया। उन्होंने बताया कि जनपद की कुल 58 मदिरा की दुकानों के सापेक्ष 29 मदिरा की दुकानों के लिए ही आवेदन पत्र प्राप्त हुए जबकि 08 दुकानों को नवीनीकृत किया गया है। उन्होंने बताया कि 18 देशी मदिरा दुकानों, 02 विदेशी एवं 01 बीयर की दुकान के लि बगये कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ। इन दुकानों हेतु 21 मार्च को आवेदन व 23 मार्च को लाटरी प्रक्रिया द्वारा दुकानें आवंटित की जायेगी। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा वर्ष 2020-21 के लिए कुल 134 करोड रूपये का लक्ष्य रखा गया है जिसके सापेक्ष आज 86 करोड़ रूपये के राजस्व की प्राप्ति हो चुकी है।
जिलाधिकारी ने बताया कि विगत वर्ष 2019-20 हेतु भी 134 करोड का लक्ष्य शासन द्वारा निर्धारित किया गया था जिसके सापेक्ष कुल 80 करोड़ रूपये राजस्व प्राप्त हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी0एन0 मीणा, डिप्टी कलैक्ट्रर गौरव पाण्डे, आबकारी अधिकारी दुर्गेश्वर त्रिपाठी, कोषाधिकारी प्रकाश पंत, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अमित लाम्बा, आबकारी निरीक्षक तारा चन्द्र पुरोहित के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित थें।
