बिग ब्रेकिंग : कोरोना संक्रमण के चलते उत्तराखंड सचिवालय एक हफ्ते के लिए बंद
-सभी एसीएस, प्रमुख सचिव, सचिव, विभागाध्यक्षों को गुरुवार से 25 मार्च तक घरों से काम करने के निर्देश
देहरादून। राय सरकार ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए बड़ा कदम उठाया है। सचिवालय को जहां एक हते के लिए बंद कर दिया है, वहीं राय के अन्य सरकारी, अर्द्ध सरकारी विभागों व निगमों के कर्मचारियों को 25 मार्च तक घरों से ही काम करने के आदेश कर दिए हैं। बुधवार को मुय सचिव उत्पल कुमार और अपर मुय सचिव (सचिवालय प्रशासन) राधा रतूड़ी की तरफ से इस बाबत दो अलग-अलग आदेश किए गए हैं। मुय सचिव ने आदेश में कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति पर लगातार निगरानी रख रहा है। मौजूदा स्थिति में इस संक्रमण पर पूर्ण रोकथाम के लिए अनुश्रवण अति आवश्यक है। विश्व भर के विशेषज्ञों ने कोरोना वायरस संक्रमण के फैलने से रोकने के लिए सामाजिक दूरी की सलाह भी दी है। उन्होंने सभी एसीएस, प्रमुख सचिव, सचिव, विभागाध्यक्षों को गुरुवार से 25 मार्च तक सभी कर्मचारियों को घरों से काम करने के निर्देश दिए हैं। सिर्फ वहीं कर्मचारी दतर बुलाए जाएंगे, जो जरूरी होंगे। जिलाधिकारी कोविड-19 की रोकथाम तथा अन्य किसी सरकारी आवश्यकता के मद्देनजर इस बीच किसी भी अधिकारी और कर्मचारी की सेवाएं प्राप्त करने के लिए अधिकृत होंगे। वहीं, अपर मुय सचिव (सचिवालय प्रशासन) राधा रतूड़ी ने आदेश में कहा है कि वायरस ने अंतर्राष्ट्रीय जन समस्या के रूप में आपदा का रूप ले लिया है। संक्रमण के नियंत्रण के लिए प्रभावी रोकथाम जरूरी है। उन्होंने सचिवालय गुरुवार से 24 मार्च तक सचिवालय बंद रखने के आदेश किए हैं। कहा कि सभी कर्मचारी अपने घरों से कार्य करेंगे और दूरभाष पर उपलब्ध रहेंगे। इस बीच यदि आवश्यक कार्य हुआ तो अधिकारी-कर्मचारियों को सचिवालय भी आना पड़ सकता है।
आवश्यक सेवाओं के कर्मचारी रहेंगे उपलब्ध
प्रदेश में आवश्यक सेवाओं के कर्मचारी इस अवधि में दतर आएंगे। इनमें स्वास्थ्य विभाग, पुलिस, परिवहन, खाद्य आपूर्ति, विद्युत, पेयजल और सफाई व्यवस्था से जुड़े कर्मचारी शामिल हैं। मुय सचिव उत्पल कुमार सिंह ने सभी अपर मुय सचिव, प्रमुख सचिव, सचिवों और विभागाध्यक्षों को इसका कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए।
