September 29, 2026

सरकार ने पदोन्नति पर लगी रोक हटायी, कर्मचारियों ने फैसले का स्वागत करते हुए मनाया जश्न, जाने कौन 3 माँगे हुई पूरी

देहरादून । राय सरकार ने प्रमोशन पर लगी रोक को हटा दिया है। अब राय में सितंबर, 2012 के जीओ पर वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नतियां होंगी। इसके बाद जनरल-ओबीसी कर्मचारियों ने हड़ताल स्थगित कर दिया है। बुधवार को मुयमंत्री त्रिवेंद्र रावत और मुय सचिव उत्पल कुमार सिंह से कर्मचारी नेताओं की अलग-अलग हुई वार्ता के बाद सरकार ने हड़ताली कर्मचारियों की तीन मांगें मान ली हैं। सात फरवरी 2020 को सुप्रीम कोर्ट ने पदोन्नति में आरक्षण को मौलिक अधिकार न बताते हुए इसे सरकार की मर्जी पर छोड़ दिया था। इस आदेश के बाद प्रदेश में डीपीसी से रोक न हटाने पर जनरल-ओबीसी कर्मचारी दो मार्च से हड़ताल शुरू कर दी थी। हड़ताल के चलते सरकारी काम काज प प्रभावित होने लगा था। इसका सबसे यादा असर सचिवालय पर पड़ा इसी बीच कोरोना वायरस को लेकर प्रदेश भर में अलर्ट कर दिया गया। लेकिन कर्मचारियों की हड़ताल के चलते कोरोनो के लिए जारी दिशा निर्देशों को भी पालन नहीं हो पा रहा था। सरकार पिछले चार दिन से हड़ताल को खत्म करने की अपील कर रही थी। कर्मचारी बिना मांग पूरी हुए हड़ताल खत्म करने को राजी नहीं थे। कर्मचारी दो मार्च से हड़ताल कर परेड ग्राउंड में धरने पर बैठ गए थे। बुधवार सुबह उत्तराखंड जनरल ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक जोशी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल की सीएम और मुय सचिव उत्पल कुमार सिंह से वार्ता हुई। इसके बाद मुय सचिव उत्पल कुमार सिंह ने अपने 11 सिंतबर, 19 के डीपीसी पर लगी रोक के आदेश को निरस्त कर दिया है। अब प्रदेश में पदोन्नतियां आरक्षण के बजाय वरिष्ठता के आधार पर होंगी।
हड़ताल की अवधि का दिया जाएगा विशेष अवकाश: दीपक जोशी के अनुसार सीएम त्रिवेंद्र रावत से वार्ता में इस बात पर सहमति बनी कि कर्मचारियों को हड़ताल की अवधि का विशेष अवकाश दिया जाएगा, साथ ही किसी तरह का उत्पीडऩ नहीं किया जाएगा। यानी कर्मचारियों पर दर्ज बेवजह के मुकदमे खत्म किए जाएंगे और कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी दीपक जोशी ने कहा कि अगर सरकार इस बात में जरा भी ना नुकर करती है तो हम दोबारा भी हड़ताल कर सकते हैं।
जश्न मनाते हुए होली खेली: वार्ता के बाद प्रतिनिधमंडल वापस परेड ग्राउंड पहुंचा। जहां कर्मचारियों ने फूल मालाएं और नारेबाजी से उनका स्वागत किया। बाद में वहां मंच से विधिवत तौर पर हड़ताल स्थगन की घोषणा की गई। इसके बाद कर्मचारियों ने परेड ग्राउंड में ही जश्न मनाते हुए होली खेली। शाम को कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने मुयमंत्री से मिलकर उनका आभार जताया।
ये लड़ाई लंबी जरूर चली। लेकिन हमारे हर साथी ने इसमें अपनी नौकरी तक दांव पर लगाकर इसको मजबूती से आगे बढ़ाया। कई बार सरकार ने हमारी अनदेखी और हमें डिगाने की कोशिश की। लेकिन हम मजबूती से खड़े रहे। सिर्फ कर्मचारी ही नहीं जनरल ओबीसी वर्ग का हर व्यक्ति इस जीत का हकदार है। – दीपक जोशी, प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड जनरल ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन

You may have missed