April 23, 2026

एसडीएम ने होटल ब्यवसायियों को कोरोना वाइरस से सावघानी बरतने की दी सख्त हिदायत

अल्मोड़ा । गोविन्द रावत ।  जिले के विकास खंड सल्ट के तहसील मुख्यालय में उपजिलाघिकारी सल्ट राहुल शाह की अध्यक्षता में कोरोना वाइरस के बारे में होटल एवं रिजोर्ट ब्यवसायियों के साथ बैठक की। जिसमें कोरोना वाइरस ( COVID -19 ) की जांच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवायल में कि जा रही है। एस डीएम शाह ने होटलो एवं रिजोर्ट में आने वाले विदेशी मेहमान विशेषकर 60 वर्ष से अघिक उम्र के ब्यक्तियों जिनको खांसी, जुखाम, बुखार आदि बीमारी की शिकायत पर उसकी सूचना चिकित्सालय के साथ ही स्थानीय स्वास्थ्य केंन्द्र देवायल को दे। क्योकि कोरोना वायरस संक्रमण बीमारी है। इस बीमारी पर विशेष रूप से सावघानी बरते की बात कही। इस मौके पर उपजिलाघिकारी सल्ट राहुल शाह, नायब तहसीलदार कुलदीप पाण्डे, चिकित्सा अघिकारी सल्ट डाः सौरभ सिंह अन्य होटल ब्यवसायी मौजूद थे।