बागेश्वर पुलिस ने 6.73 ग्राम स्मैक के साथ किये दो स्मैक तस्कर गिरफ्तार
बागेश्वर । सुश्री रचिता जुयाल पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के आदेशानुसार* अवैध शराब/मादक पदार्थों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में *श्री महेश चन्द्र जोशी पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर के पर्यवेक्षण में* दिनांकः 19-03-2020 को *श्री डी0आर0 वर्मा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बागेश्वर के निर्देशन में* कोतवाली पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर डिग्री काॅलेज बागेश्वर के पुराने छात्रावास के पास *अभियुक्त योगेश उप्रेती पुत्री श्री हरीश चन्द्र उप्रेती निवासी- मण्डलसेरा, बनखोला, बागेश्वर, उम्र- 19 वर्ष व बिजेन्द्र सिंह बिष्ट पुत्र श्री कुन्दन सिंह निवासी- जौलकाण्डे, बागेश्वर उम्र- 20 वर्ष* को 3.38 ग्राम व 3.35 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में कोतवाली बागेश्वर में मु0अ0सं0- 21/20 व 22/20 धारा- 08/21 एन0डी0पी0एस0 एक्ट में अभियोग पंजिकृत किया गया। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 42,000/- रूपये आंकी गयी। गिरफ्तार अभियुक्तों को आज दिनांकः 20-03-2020 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
