March 27, 2026

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने किया जनता र्कयू का समर्थन 

देहरादून। रायपाल बेबी रानी मौर्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर 22 मार्च को प्रस्तावित जनता र्कयू को पूरा समर्थन दिया है। उन्होंने उत्तराखंडवासियों को इसमें पूरा सहयोग देने की अपील की है। अपनी अपील में रायपाल ने कहा है कि इस महामारी से आज पूरा विश्व लड़ रहा है, जरा सी असावधानी के कारण कहीं यह विकराल रूप न ले, इसके प्रति प्रधानमंत्री ने देशवासियों को जागरूक किया है। ऐसी विषम परिस्थितियों में हमें संयम और धैर्य का प्रदर्शन करना है।  उन्होंने कहा कि संक्रमण न बढ़े इसके आवश्यक है कि लोग लगातार सभी सावधानियों का पालन करते हुए, आपसी मेल मिलाप कम करें। इसके लिए प्रधानमंत्री ने जनता र्कयू का जो विचार दिया है, उसका पालन किया जाना चाहिए। रायपाल ने कहा है कि उत्तराखंड सरकार  कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए सभी जरूरी कदम उठा रही है। बाजारों में जरूरी सामान की उपलब्धता की जा रही है, लोग बेवजह परेशान न हों। रायपाल ने 22 मार्च को शाम पांच बजे जनता कफऱ््यू केसाथ ही कोरोना वायरस संक्रमण से लड़ रहे लोगों के प्रति आभार व्यक्त करने की भी अपील की है।
विधानसभा अध्यक्ष का भी समर्थन
जनता  र्कयू का समर्थन विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने भी किया है। अग्रवाल ने कहा है कि बीमारी पर नियंत्रण के लिए सामाजिक दूरी जरूरी है। अत: इस दिन सभी लोग अपने अपने घरों में ही रहें।