Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026

कोरोना अपडेट: हल्द्वानी में स्थापित किया कोरोना वाररूम

नैनीताल । डॉ भारती राणा मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया है कि कोरोना सक्रमण से बचाव हेतु कोरोना वार रूम की स्थापना हल्द्वानी मैं की गई है जिसका सम्पर्क नंबर 05946281234,पर कोरोना सक्रमण से सम्बंधित कोई भी जानकारी प्राप्त कर सकता है अथवा उप्लब्ध करा सकता है वार रूम का सम्पर्क नंबर 24 घण्टे उपलब्ध रहेगा।
लाल कुआं के बिंदुखता क्षेत्र में आज महाराष्ट्र से आए हुए 10 युवक और विदेश से आए हुए तीन लोगों की जिसमें एक व्यक्ति वर्मा से और दो व्यक्ति दुबई से आए हुए है यह सभी व्यक्ति रोजगार के लिए महाराष्ट्र और विदेशों में रहते हैं सभी व्यक्ति बिंदुखट्टा और उसके आसपास के क्षेत्र के रहने वाले हैं प्राथमिक विद्यालय इंदिरा नगर फ़र्स्ट में डॉक्टरों द्वारा लगभग 2 घंटे तक जांच करी गई । डॉक्टर लव पांडे, डॉक्टर कृष्णा, डॉक्टर ऋचा शुक्ला व उनकी टीम साथ मे एलआईयू की टीम भी रही मौजूद।।बाहर से आने वालों पर लगातार रखी जा रही है नज़र। डॉक्टरों की टीम ने सभी व्यक्तियों को 14 दिन तक होम क्वॉरेंटाइन में रहने का सुझाव दिया है स्वास्थ्य विभाग की टीम हर दिन उनका चेकअप करके हाल-चाल पता करेगी।

Advertisement