Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 13, 2026

अल्मोड़े में बेस अस्पताल से ओ पी डी जिला अस्पताल स्थान्तरित, बेस मे होगा कोरोना का इलाज

अल्मोड़ा ।   कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने हेतु की गयी तैयारियों के दृष्टिगत जिलाधिकारी, नितिन सिंह भदौरिया ने आज बेस चिकित्सालय का निरीक्षण कर चिकित्साधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होने कहा कि बेस चिकित्सालय में कोरोना संदिग्ध व इससे पीडित मरीजों का ईलाज किये जाने हेतु मेडिकल काॅलेज के नव निर्मित ब्लाॅक में 120 बैड़ का आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है। इसके अतिरिक्त जिला अधिकारी ने कहा कि जरूरत पड़ने पर बैड़ांे की संख्या को बढ़ाये जाएगा। उन्होने प्रमुख चिकित्साधीक्षक को आवश्यक तैयारिया व उपकरण रखने हेतु निर्देशित किया साथ ही कहा कि किसी भी प्रकार के उपकरण व अन्य जरूरत की वस्तुओं  की आवश्यकता हो तो उसे क्रय कर लिया जाय। उन्होने कहा कि आइसोलेशन वार्ड की साफ-सफाई व सैनेटाईज किया जाय साथ ही पूरे प्रोटोकाल का पालन किया जाय। इसके अलावा जिला अधिकारी ने अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए चिकित्सालय के अन्य अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। जिला अधिकारी ने बताया कि बेस चिकित्सालय में आज से ओ.पी.डी. को बन्द करते हुए ओ.पी.डी. को जिला चिकित्सालय में स्थानान्तरित किये जाने के निर्देश दिये गये है, जिससे बेस चिकित्सालय में कोरोना से सम्बन्धित मरीजों का ईलाज किया जा सकें। जिलाधिकारी ने बताया कि वर्तमान में जनपद में कोई भी कोरोना से संक्रमित मरीज नही है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 सविता हयांकि, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 योगेश पुरोहित, पीएमएस बेस डा0 एच0सी0 गढ़कोटी, प्राचार्य मेडिकल कालेज डा0 आर0जी0 नौटियाल के अलावा अन्य चिकित्सा विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

You may have missed

Advertisement