अल्मोड़ा में जनता कर्फ्यू का व्यापक असर, बाजार पूर्णत: बंद
अल्मोडा । गोविन्द रावत । कोोरोना वायरस से देश भर में डर का माहौल है। तमाम एहतियाती प्रयासों के बावजूद तेजी से पांव पसार रहे वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर अल्मोडा जिलों में जनता एकजुट दिखी। एक तरफ जनता कर्फ्यू के चलते सड़कों पर सन्नाटा दिखाई दिया। सभी दुकानें बंद रही। ग्रामीण अंचलो मे स्थित छोटे -छोटे कस्बे भी बंद मे शमिल रहे । लोग अपने अपने घरो मे ही रहे। छुटपुट टैक्सी वाहनो को छोड़ने सडको पर नियमित बस सेवाएं व अन्य वाहन भी नही चले। हालांकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुला रहा । लेकिन गिने चुने मरीज ही पहुंचे।
चाय, होटल व दवाई विक्रेताओं ने भी बंद में सहयोग दिया। लोग घरों में ही बने रहे। हालांकि गांवों में कुछ लोग रोजमर्रा के जरूरी कामों को निपटाने के लिए घरों से बाहर निकले, लेकिन कहीं भी चहल-पहल नहीं दिखी। समूचे इलाकों में आवागमन थम सा गया।
इधर रानीखेत, अल्मोडा, सल्ट के मरचूला हिनौला, शंशीखाल, मौलेखाल , पैसिया , सौराल मछोड, भिक्यासैन के बासोट, भतरौजखान स्याल्दे के देघाट समेत आसपास के इलाकों में बाजार बंद रहे। दूरस्थ क्षेत्र इकूखेत में भी दुकानें नहीं खुली। चंपानगर व वल्मरा में भी बंद का असर रहा।
वहीं, शाम पांच बजते ही उत्तराखंड के कोने मे लोगों ने पीएम की अपील की सरहाना करते हुए लोग अपने-अपने घरों की छतों, बालकनी और दरवाजे पर आ गए। कोरोना के खिलाफ जंग में अहम भूमिका अदा करने वाले मेडिकल स्टाफ, सफाई कर्मियों, अर्धसैनिक बलों आदि को थाली, ताली, शंख और पूजा की घंटी बजाकर लोगों ने किया धन्यवाद। पीएम नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस से बचाव को लेकर जनता से 22 मार्च को कर्फ्यू का आह्वान किया था। उन्होंने कहा था कि 22 मार्च रविवार को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक जनता कर्फ्यू का पालन करना चाहिए। इस दौरान न लोग सड़क पर जाएं, न मोहल्ले में जाएं। साथ ही कहा था कि 22 मार्च रविवार को शाम पांच बजे अपने अपने घरों में से ही ताली बजाकर, थाली बजाकर, घंटी बजाकर एक-दूसरे का आभार जताएं ।इसके साथ ही कुमाऊँ और गढवाल की सीमा को सीज कर दिया गया है। जिले के मोहान , भिक्यासैन, लोघिया चौकी पर डाक्टरो की टीम को बैठाया गया। जो हर ब्यक्ति को बिना जांचे आगे नही भेज रही है। पुलिस टीम ने बैरियर लगाकर आवाजाही करने वाले लोगों से जरूरी पूछताछ की और सिर्फ ज़रूरतमंद लोगों को ही जाने दिया गया। इस वायरस से लड़ने में लोगों मे एकजुटता दिखी । इसलिए प्रघानमंत्री जी ने डॉक्टर, पुलिसकर्मी, हॉस्पिटल कर्मचारी एवं मीडियाकर्मी के प्रति आभार प्रकट के साथ ही वायरस को हराने के लिए जनता से गुज़ारिश की जिसमें जनता ने भरपूर सहयोग दिया। इस संबंध सल्ट के संवाददाता की ओर से अघ्यक्ष प्रान्तीय ब्यापार मंडल घनानन्द शर्मा से बातचीत की गई। उनका कहना है कि सरकार द्वारा कोरोना वायरस के सम्बन्ध मे सरकार जो भी निर्णय लेगी। हम सरकार के साथ है। इस बीमारी को रोकने के लिए सरकार से मांग करते हैं कि दिल्ली व अन्य शहरो जो भी व्यक्ति हमारे पहाडी क्षेत्र मे आ रहे हे। सरकार उनकी जांच कराये।
