Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 18, 2026

बागेश्वर में दिया कोरोना बचाव का कर्मचारियों को प्रशिक्षण

बागेश्वर ।   जिलाधिकारी रंजना राजगुरू के निर्देशन में कोरोना वायरस संक्रमण कोविड-19 के बचाव एवं रोकथाम हेतु जनपद बागेश्वर में संस्थागत कोरेनटार्इन हेतु कुमांऊ मंडल विकास निगम के पर्यटक आवास गृह बागेश्वर में संस्थागत कोरेनटार्इन हेतु आवश्यक समस्त तैयारियों को पूर्ण करते हुए आज चिकित्सकों द्वारा कुमांऊ मंडल विकास निगम पर्यटक आवास गृह बागेश्वर के कर्मचारियों एवं संस्थागत कोरोनटार्इन स्थिति में तैनात किये जाने वाले कार्मिको को कोरोना वायरस संक्रमण कोविड-19 की रोकथाम एवं बचाव के लिए कार्मिकों को विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें कुक, सफार्इ कर्मी आदि को इस संक्रमण के बचाव एवं रोकथाम हेतु विशेष प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें उन्हें संभावित मरीज को खाना देने के तरीको, मरीज द्वारा प्रयुक्त बर्तन आदि के उचित डिस्पोजल आदि के संबंध में विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। उल्लेखनीय हैं कि संस्थागत कोरेनटार्इन हेतु बागेश्वर शहर में चिन्हित कुमांऊ मंडल विकास निगम के पर्यटक आवास गृह बागेश्वर में कुल 19 कमरे एवं 08 बैंड वाले 04 डॉरमेट्री उपलब्ध हैं। बागेश्वर शहर हेतु चयनित संस्थागत कारोनटार्इन हेतु जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति आर्या को प्रभारी अधिकारी तथा डॉ0 एजल पटेल को सह प्रभारी अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया हैं।उल्लेखनीय हैं कि जिलाधिकारी द्वारा समस्त परगना मजिस्टे्रट को अपने-अपने संबंधित क्षेत्रों में संस्थागत कोरोनटार्इन को चिन्हित करने एवं कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम हेतु समस्त आवश्यक कार्यवाही नियमित समय के अंतर्गत पूर्ण करने के कडे निर्देश जारी किये गये हैं जिसके क्रम में समस्त उपजिलाधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में संस्थागत कोरेनटार्इन का चिन्हिकरण एवं वहां तैनात किये जाने वाले कर्मिको का प्रशिक्षण दिया जा चुका हैं। जिलाधिकारी द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण के प्रभाव को रोकने के लिए विभिन्न कार्य हेतु टीमों का गठन भी किया गया हैं, जो निरन्तर रूप में वस्तुस्थिति से जिला प्रशासन को दैनिक रूप से रिपोर्ट प्रस्तुत कर रहें है। जिलाधिकारी ने स्वास्थ विभाग को जनपद के ट्रामा सेंटर में निर्मित आइसोलेशन वार्ड में पर्याप्त व्यस्था सुनिश्चित करने के कडे निर्देश भी जारी किये हैं जिसके क्रम में आइसोलेशन वार्ड के विस्तारीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया हैं। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 एन0एस0टोलिया, उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ0कमल पंत सहित संबंधित अधिकारी एवं प्रशिक्षक मौजूद रहें।

 

Advertisement