बागेश्वर में राशन और सब्जी के अधिक दामों पर प्रशासन की नजर
बागेश्वर। राशन और सब्जी की दुकानों में अधिक दाम लेने की शिकायत मिलने के बाद से प्रशासन सत हो गया है। गुरुवार को भी पूर्ति विभाग की टीम ने जिला मुयालय सहित अन्य तहसीलों में जाकर निरीक्षण किया। जिन दुकानों में रेट लिस्ट चस्पा नहीं थे, उन्हें सत चेतावनी दी। उन्होंने अधिक दाम लेने वाले के खिलाफ सत कार्रवाई करने की बात कही। वहीं कुछ दुकानों में लगातार निरीक्षण के बाद दामों में भी सुधार देखने को मिला। जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा के निर्देशन में पूर्ति निरीक्षकों की टीम ने नगर में व्यापक निरीक्षण किया। उन्होंने सब्जी, राशन व अन्य जरूरी सामान की दुकानों में जाकर रेट लिस्ट देखी। इस दौरान कुछ दुकानदारों ने लिस्ट चस्पा नहीं की थी। जिस पर उन्होंने सत रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि अगर दुकानदार ने दिए गए निर्देशों का पालन नहीं किया तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इधर लगातार विभाग के निरीक्षण का असर भी देखने को मिला। सब्जी और राशन के अधिकांश दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान में रेट लिस्ट चस्पा की। इसके चलते उपभोक्ताओं को उचित दर पर खाद्यान्न मिला। जिला पूर्ति अधिकारी ने कहा कि अधिक दाम वसूलने और कालाबाजारी करने वाले के खिलाफ प्रशासन सती से पेश आएगा।
गरुड़ में भी किया निरीक्षण: इधर गरुड़ में भी पूर्ति विभाग ने व्यापक निरीक्षण किया। पूर्ति निरीक्षकों ने गरुड़ बाजार सहित आसपास में निरीक्षण किया। नायब तहसीलदार तितिक्षा जोशी की अगुवाई में व्यापारियों से रेट लिस्ट चस्पा कराने को कहा। दुकानों में रेट लिस्ट देखी। जहां लिस्ट नहीं टंगी थी वहां तत्काल चस्पा कराने को कहा। इस मौके पर पूर्ति निरीक्षक रणवीर सिंह, जगदीश चंद्र जोशी, विपिन चंद्र, नंदन राम, कानूनगो चंद्र सिंह हरकोटिया, राजस्व उपनिरीक्षक भाष्कर जोशी आदि मौजूद रहे।
