Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 16, 2026

बागेश्वर में सोशल डिस्टेंस की प्रशासन ने की पहल 

बागेश्वर। सोशल डिस्टेंस बनाने के लिए अब प्रशासन ने सती कर दी है। नगर पालिका दुकानों और भीड़भाड़ वाली जगहों पर एक-एक मीटर की दूरी पर चूने का गोला बना रही है। इसी गोले में खड़े होकर लोगों से जरूरी सामग्री खरीदने की अपील की जा रही है। इसके अलावा नगर में पालिका चूना, ब्लीचिंग पाउडर आदि का छिड़काव कर रही है। जिले में लॉकडाउन को गुरुवार को तीसरा दिन है। पहले और दूसरे दिन लोगों ने सोशल डिस्टेंस का खुला उल्लंघन किया। इस समस्या को आपके प्रिय अखबार ने  गुरुवार को नगर पालिका ने कांडा मार्ग, दुग बाजार समेत विभिन्न मार्गों में स्थित दुकानों के आगे एक-एक मीटर दूरी के चूने के गोले बनाए। लोगों से इन्हीं गोलों में खड़े होकर जरूरी सामग्री खरीदने की अपील की है। कांडा मार्ग पर कई लोगों ने नियमों का पालन भी किया और लाइन में लगकर खरीदारी की। इसके अलावा एटीएम और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भी सोशल डिस्टेंस देखा गया। नगर पालिका के ईओ राजदेव जायसी ने बताया कि पूरे नगर में भीड़भाड़ वाले स्थानों पर चूने के गोले बनाए जा रहे हैं और लोगों से इसका उपयोग करने की भी अपील की जा रही है। इसके अलावा नगर में गैमेक्सीन, चूना, ब्लीचिंग आदि पाउडर का छिड़काव किया जा रहा है।
अस्पताल में वायरस के मरीजों का हो रहा इलाज
लॉकडाउन के दौरान मिल रही ढील के दौरान मरीज अपने को दिखाने के लिए जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। उनकी जांच के बाद उन्हें दवा भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। इन दिनों वायरल फीवर के मरीजों की संया बढ़ रही है। हालांकि अस्पताल प्रशासन ने सभी से सोशल डिस्टेंस बनाए रखने की अपील की है और लोग पालन भी कर रहे हैं।
मंदिरों में भी हो रहा लॉकडाउन का पालन
लॉकडाउन का पालन मंदिरों में भी हो रहा है। चैत्र नवरात्र पर सभी प्रमुख मंदिर बंद हैं। गुरुवार को बागनाथ मंदिर के कपाट बंद थे। यहां पूजा आदि कराने वाले पंडित हेम जोशी ने बताया कि मंदिर को लोगों के दर्शन के लिए बंद किया गया है। सुबह और शाम मंदिर में भोग और आरती हो रही है। आरती के बाद वे भी घरों के चले जाते हैं। उन्होंने सभी से कोरोना जैसी घातक बीमारी से बचने के लिए सोशल डिस्टेंस बनाए रखने की भी अपील की है।

You may have missed

Advertisement