Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 16, 2026

सख्ती  के बावजूद लॉक डाउन उल्लंघन में बढ़ोत्तरी 

देहरादून। प्रदेश में पुलिस प्रशासन की सती के बावजूद लॉक डाउन उल्लंघन के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। गुरुवार को इसमें 595 लोगों को गिरतार किया गया। जबकि प्रदेश भर में कुल 60 मुक़दमे दर्ज किए गए। गुरुवार को भी सुबह से ही पुलिस सड़कों पर मुस्तैदी के साथ डटी रही। आवश्यक काम से जाने वालों को ही सुबह 7 से 10 बजे तक पूरी पड़ताल के साथ जाने दिया गया। जबकि 10 बजे बाद सिर्फ आवश्यक सेवाओं में लगे लोगों को ही छूट मिली। इसके बाद भी लोग नहीं माने तो पुलिस ने सती दिखाई। जिसके कारण पुलिस को इतनी संया में लोगों को अरेस्ट करना पड़ा। बुधवार को 51 मुकदमों में 335 लोगो को गिरतार किया गया था। इसके साथ ही अब तक प्रदेश में कुल 225 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। जबकि कुल 1265 लोगों को गिरतार किया गया है। इसके साथ ही अभी तक एमवी एक्ट में कुल 5181 वाहनों के चालान, 1447 वाहन सीज एवं 2092300 रूपये संयोजन शुल्क वसूला गया है।
जरूरत पड़ी तो और सती करेंगे। ये लोगो की जिंदगी का सवाल है। प्रदेश भर में पुलिस और खुफिया एजेंसियां 24 घंटे मुस्तैद हैं। हम लॉक डाउन का पूरी कड़ाई से पालन कर रहे हैं। – अशोक कुमार, डीजी कानून व्यवस्था

You may have missed

Advertisement