Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

उत्तराखंड में 31 मार्च को शुरू होगी परिवहन व्यवस्था

देहरादून । मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने  लॉक डाउन पर

बड़ा बयान जारी कर प्रदेश में जगह 2 फंसे लोगों को एक बड़ी राहत की खुशखबरी दी हैं । उनका कहना है कि  31 मार्च  मंगलवार को परिवहन व्यवस्था को एक दिन के लिए  सुचारू किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में फंसे लोग इस फैसले से  अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह  7 बजे से शाम 8 तक बजे तक 13 घंटे की छूट के साथ संचालित की जाएगी।

आगे बताया गया कि सिर्फ एक दिन के लिए ही यह व्यवस्था की जा रही  है  1 अप्रेल से लॉक डाउन सुबह 7 बजे से 1 बजे तक  पूर्व की भांति ही जारी रहेगा ।

Advertisement