Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 27, 2026

लॉकडाउन में धारावाहिक रामायण ने जनता को किया खुश

 

बागेश्वर । कोरोना को लेकर देशभर में 21 दिन के लॉकडाउन के बीच सरकार ने एक बार फिर दूरदर्शन पर 33 साल बाद धारावाहिक रामायण का प्रसारण शनिवार से शुरू कर दिया। रामायण के प्रसारण की घोषणा के साथ ही हर वर्ग के लोग इसे देखने के लिए लालयित नजर आये। शनिवार को  सुबह 9 बजे जैसे ही टीवी पर रामायण शुरू हुई। कई घरों में लोगों ने आरती उतारकर रामायण देखी। कई परिवार सुबह साढ़े 8 बजे से ही दूरदर्शन चैनल को सर्च करने में जुट गये थे। कइयों ने तो सोशल मीडिया पर चैनल नंबर बताने के लिए मैसेज डाले। दिनभर घरों पर परिवार सहित रामायण देखने की फोटोज भी दिन भर सोशल मीडिया में शेयर की जाती रही। उल्लेखनीय है कि एक समय था जब टीवी पर रामायण देखने के लिए शहर में कर्फ्यू लग जाया करता था। आज जब पूरे देश में लॉकडाउन है, ऐसे में एक बार फिर रामायण के लिए लोगों में उसी तरह का क्रेज दिखाई दिया। बताते चले कि दूरदर्शन पर पहली बार रामायण का प्रसारण 25 जनवरी 1987 में शुरू हुआ और आखिरी एपिसोड 31 जुलाई 1988 को देखने को मिला था। सीरियल में राम का किरदार अरुण गोविल, सीता का किरदार दीपिका चिखलिया और लक्ष्मण का किरदार सुनील लहरी ने निभाया था। इसके निर्माता-निर्देशक स्व. रामानंद सागर थे।

You may have missed

Advertisement