Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

नये प्रदेश अध्यक्ष की अफवाह से कांग्रेस में तूफान

देहरादून। मंगलवार को कांग्रेस को एक अफवाह के घेरे ने अपनी गिरत में ले लिया। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व सीएम हरीश रावत के कुछ समर्थकों ने उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने की पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इसके बाद तो कांग्रेस के भीतर जो तूफान उठा वो दून से दिल्ली तक पहुंच गया। मामला जानकारी में आने के तत्काल बाद ही रावत ने फेसबुक पर इसे अफवाह करार दिया। साथ ही सुनियोजित षडय़ंत्र करार देते हुए सायबर एक्ट में मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी शुरू कर दी। मंगलवार सुबह फेसबुक पर एकाएक ही रावत के प्रदेश अध्यक्ष बनने की पोस्ट अपलोड होना शुरू हुई। देखते ही देखते ये वायरल होना शुरू हो गई। गुटीय राजनीति से जूझ रही कांग्रेस में इन पोस्ट की वजह से एकदम ही प्रतिक्रियाएं भी होना शुरु हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए रावत तत्काल ही इन अफवाहों का खंडन करने को आगे आए। उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर सोशल मीडिया पर चल रही खबरों को झूठा और साजिश करार दिया। यह भी कहा कि वो इस मामले में सायबर एक्ट के तहत कार्रवाई करने भी जा रहे हैं। मालूम हो कि वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस रावत और प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह कैंप में बंटी है। अंदरखाने रावत समर्थक मानते आ रहे है कि राय में कांग्रेस की कमान रावत को दी जा सकती है। हालांकि यह बात केवल अंदरूनी चर्चाओं में रही है। पर, अभी हाल में यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम रावत को हटाकर सुमित्तर भुल्लर को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है, उससे लोगों को इस बदलाव पर भी यकीन होने लगा था। विक्रम रावत के पूर्व सहयोगी रणजीत सिंह के पुत्र हैं। जबकि भुल्लर को रावत कैंप से जुड़ा माना जाता है। आज रावत को लेकर सोशल मीडिया में बधाइयां आने पर प्रीतम कैंप
ने तत्काल ही दिल्ली हाईकमान से इन खबरों की तस्दीक कराई। हालांकि हाईकमान ने भी ऐसा कुछ होने से इंकार ही किया है।
कुलदीप और माला कांग्रेस से निष्कासित:
हरीश रावत को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की अफवाह उडाने पर कांग्रेस अनुशासन समिति ने नैनीताल के कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष कुलदीप शर्मा और महिला नेता माला वर्मा को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया। अनुशासन समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि जिन लोगों ने इन दोनों की पोस्ट का फेसबुक-ट्वीटर पर आगे प्रसारित किया है, उन्हें भी चिह्नित किया जा रहा है। पार्टी विरेाधी गतिविधियों में लिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बशा नहीं जाएगा।

मैं उत्तराखंड के कांग्रेसजन से क्षमाप्रार्थी हूं। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद को लेकर एक भ्रामक और सत्य से परे समाचार बनाने का
प्रयास किया गया है। इस प्रकार के कुत्सित प्रयास की निंदा की जाए। हमने प्रदेश अध्यक्ष के साथ खड़े हैं और कांग्रेस कोरोना पीडि़त मानवता केसाथ खड़ी है। ऐसे वक्त इस प्रकार का आचरण और सोशल मीडिया का दुरूपयोग निंदनीय है।
-हरीश रावत, राष्ट्रीय महासचिव-कांग्रेस
वर्तमान में कोरोना की वजह से पूरी मानवता संकट में है। कांग्रेस पूरी ताकत के साथ इस बीमारी को खत्म करने के प्रयासों के साथ
मिलकर काम कर रही है। ऐसे में इस प्रकार का दुष्प्रचार गलत हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं को व्यक्ति पूजा के पार्टी के लिए काम करना चाहिए। पार्टी को कमजोर करने वाले लोगों को बर्दास्त न किया जाएगा।
-विजय सारस्वत, प्रदेश महामंत्री-संगठन

You may have missed

Advertisement