Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 18, 2026

4अप्रैल को देखें ऑनलाइन शो ‘होम अलोन विद जुबिन नौटियाल

देहरादून। लॉकडाउन के इस दौर में घर पर बोर हो रहे अपने प्रशंसकों के लिए जुबिन नौटियाल चार अप्रैल को घर से ही ऑनलाइन शो करने जा रहे हैं। आप यह शो फेसबुक और यूट्यूब पर देख सकेंगे। इस दौरान जुबिन अपने प्रशंसकों को कोरोना से लडऩे और घर पर माहौल बेहतर बनाने के साथ खाली वक्त के सदुपयोग के टिप्स भी देंगे। इन दिनों कोरोना महामारी के चलते पूरे देश में 21 दिन का लॉकडाउन है। बॉलीवुड हस्तियां भी अपने घरों में अलग-अलग कामों में व्यस्त हैं। पाश्र्व गायक जुबिन नौटियाल भी इन दिनों अपने देहरादून स्थित घर में हैं। बीती 15 मार्च को जुबिन एक गाने की रिकॉर्डिग के लिए शिलांग गए थे। यहां से उन्हें अगले गाने की रिकॉर्डिग के लिए मुबई जाना था। लेकिन, अचानक उनकी मां ने फोन कर घर आने को कहा। 20 मार्च को जुबिन देहरादून पहुंचे और इसके दो दिन बाद ही लॉकडाउन हो गया। लॉकडाउन में लोग बोर हो रहे हैं। ऐसे में वह अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करने के लिए यह ऑनलाइन शो करने जा रहे हैं। जिसका नाम है ‘होम अलोन विद जुबिन नौटियालÓ। जुबिन के अनुसार यह शो आधा से पौन घंटे का होगा। जिसे वह अपने घर की छत पर दो अन्य यूजिशियन के साथ परफॉर्म करेंगे। इसमें देश-विदेश में रह रहे पांच लाख से यादा लोग एक साथ जुड़ेंगे। शो शाम चार बजे से शुरू होगा

Advertisement