Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 18, 2026

गुड़ न्यूज: श्रीनगर में भी शीघ्र हो सकेगा कोरोना टेस्ट

श्रीनगर गढ़वाल। राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में भी कोरोना टेस्ट शीघ्र शुरू होने की प्रबल संभावनाएं बन गयी हैं। कोरोना टेस्ट के लिए जरूरी रियल टाइम पीसीआर मशीन मेडिकल कॉलेज को मिल चुकी है। इस मशीन के कुछ पा‌र्ट्स एक हते के अंदर उपलब्ध हो जाएंगे। प्रदेश के उच शिक्षा और सहकारिता रायमंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में कोरोना टेस्ट शुरू करने को लेकर आइसीएमआर से आवश्यक स्वीकृति भी शीघ्र प्राप्त कर ली जाएगी। कॉलेज के माइक्रोबॉयोलॉजी विभाग के अधीन इस वायरोलॉजी लैब के शुरू हो जाने से कोरोना वायरस संक्रमित रोगियों के इलाज को लेकर भी काफी सुविधा हो जाएगी। प्रदेश सरकार का प्रयास है कि अगले दो हतों के अंदर कोरोना टेस्ट श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में ही शुरू हो जाए। जिसके लिए युद्ध स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। टेस्ट शुरू करने को लेकर इंडियन काउंसिल मेडिकल रिसर्च से स्वीकृति मिलते ही सैंपल जांच के लिए आवश्यक किट भी आइसीएमआर से उपलब्ध होगी।

Advertisement