बिग ब्रेकिंग; बागेश्वर पुलिस अब ड्रोन से भी रखेगी लॉक डाउन पर नजर
बागेश्वर । पुलिस अधीक्षक बागेश्वर ने कोरोना वायरस से बचाव/रोकथाम हेतु लाॅकडाउन के आदेशों का कढ़ाई से अनुपालन किये जाने के सम्बन्ध में सभी अधिकारियों को दिये गये निर्देशों के क्रम में अब जनपद में कोई भी व्यक्ति जंगल के रास्ते प्रवेश ना कर सके तथा ना ही जनपद में कोई भी व्यक्ति लाॅकडाउन के नियमों का उल्लंघन कर सके, इसके लिए जनपद पुलिस द्वारा ड्रोन कैमरों से भी लोगों की निगरानी की जाएगी तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
