Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026

लॉक डाउन में दिलोजान से जुटकर बागेश्वर की एसपी जुयाल की कार्यशैली से प्रभावित हो रहे लोग

बागेश्वर। लॉकडाउन के सामय बागेश्वर की एसपी रचिता जुयाल ने अनूठी मिसाल पेश की है। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए जहां उन्होंने सत कदम उठाए हैं, वहीं मानवता का भी संदेश दे रहीं हैं। सड़क पर तड़पती गर्भवती महिला हो या प्रसव के बाद अस्पताल से जचा-बचा। सभी को सुरक्षित उनके घरों को छोड़ रही हैं। इसके अलावा जिले की पुलिस की मैसों को सार्वजनिक भोजनालय बना दिया है। इससे गरीब वर्ग के लोगों को खासी राहत मिल रही है। मालूम हो कि 22 मार्च से लगातार लॉकडाउन लगा है। इस दौरान बाहरी क्षेत्र से यहां फंसे लोगों को खासी परेशानी हो रही है। इसके अलावा कई लोग लॉकडाउन का भी उल्लंघन करने में पीछे नहीं हैं। इस सबके बावजूद जिले की एसपी जुयाल ने कई मिसाल पेश की है। उन्होंने कड़ा और नरम रुख अपनाया हुआ है। लॉकडाउन के दौरान गंभीर बीमार लोगों को पास लेने में कोई दिक्कत नहीं आ रही है। यहां तक कि उन्होंने जिले में हार्ट अटैक आने पर बगैर अनुमति के जाने के भी निर्देश दिए हैं। गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष राहत देने वाला काम किया है। सभी थानों को निर्देश दिए हैं कि वे सड़क पर तड़पती गर्भवती को सरकारी वाहन से अस्पताल पहुंचाएं। प्रसव के बाद जचा और बचा को भी घर पहुंचाने का काम जिले में हो रहा है। एक दिन पहले उन्होंने जिला मुयालय स्थित कोतवाली के अलावा जिले के थानों के मैसों को सार्वजनिक भोजनालय बना दिया है। इसमें बाहरी क्षेत्र से आए गरीब और असहाय लोग अपने पेट की आग बुझा रहे हैं। पूरी व्यवस्था पर नजर बनाई हुई हैं। नरमी के साथ-साथ गरमी भी बराबर अपनाई जा रही है। बगैर अनुमति के राहत सामग्री बांट रहे लोगों पर भी नकेल कसी है। गत दिनों उन्होंने पूर्व दर्जा मंत्री को बगैर अनुमति के मास्क और सेनेटाइजर बांटने पर रोक दिया। इतना ही नहीं आरएसएस के कार्यकर्ताओं को भी खाना बांटने से रोक दिया। सभी से अनुमति लेने तथा सोशल डिस्टेंस बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर बनाए हुई हैं। कई लोगों को नोटिस भी जारी किया है। उनकी कार्यशैली से जरूरतमंद लोग खासे प्रभावित हो रहे हैं।
अपने कार्यालय से किया है सोशल डिस्टेंस का पालन
बागेश्वर। एसपी ने अपने कार्यालय से सोशल डिस्टेंस का पालन किया है। उन्होंने अपने कार्यालय के बाहर नोटिस चस्पा किया है। इसमें स्पष्ट निर्देश हैं कि कोई भी समानित व्यक्ति उपहार एवं उपहार अंदर न लाएं। एसपी जुयाल का कहना है कि कोरोना की इस लड़ाई में सोशल डिस्टेंस बनाए रखना हर किसी का कर्त्यव्य होना चाहिए। लापरवाही की कीमत सभी को चुकानी पड़ेगी।

Advertisement