March 23, 2026

सावधान !अल्मोड़ा में वन विभाग की नजर है बाहर से जंगल के रास्ते आने वालों पर

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले में बाहर से आने वाले लोगों पर पुलिस के साथ ही वन विभाग भी नजर रख रहा है। जिले के विभिन्न बैरियरों पर पुलिस के साथ फॉरेस्ट गार्ड भी तैनात किये गये हैं। वन कर्मियों की ओर से भी गस्त के दौरान जंगलों के रास्ते बाहर से आने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है। डीएफओ केएस रावत ने बताया कि फॉरेस्ट गार्ड को बैरियरों पर तैनात किया गया है। इधर वन क्षेत्राधिकारी संचिता वर्मा ने बताया कि फिल्ड में तैनात सभी कर्मचारियों को जंगल के रास्ते आने वाले लोगों पर नजर रखने के लिए कहा गया है।