March 23, 2026

बागेश्वर में बट रहा 3 माह का मुफ्त राशन पढे कब से

बागेश्वर ।  जिला पूर्ति अधिकारी अरूण कुमार वर्मा ने अवगत कराया कि शासन द्वारा प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुरूप वर्तमान में कोरोना वायरस संक्रमण के बचाव एवं रोकथाम के दृष्टिगत लगायें गयें लॉकडाउन में आवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं की आपूर्ति को और अधिक प्रभावी बनाने जायें के दृष्टिगत प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत जनपद के समस्त अंत्योदय एवं प्राथमिक परिवार कार्ड धारकों को 03 माह का राशन मुफ्त उपलब्ध कराया जा रहा हैं। जिसके अंतर्गत अंत्योदय एवं एनएफएसए कार्ड धारकों की ऑनलार्इन यूनिटों को प्रति यूनिट 05 किलो0 चावल प्रति माह मुफ्त उपलब्ध कराया जायेगा। इस प्रकार इन कार्ड धारको की समस्त ऑनलार्इन एवं वेरीफार्इड यूनिटों को 15 किलो0 चावल प्रति यूनिट मुफ्त राशन उपलब्ध कराया जायेगा। इस योजना अंतर्गत 6147 अंत्योदय कार्ड के 23562 यूनिट व 31665 प्राथमिक परिवार कार्ड के 138462 यूनिट लाभान्वित होंगे, यह वितरण माहवार एवं प्रति यूनिट एनएफएसए एवं अंत्योदय कार्ड धारकों को दिनांक 08 अप्रैल, 2020 से प्रारंभ किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त उन्होंने यह भी अवगत कराया कि जनपद के 07 पैदल गोदामों खाती, बदियाकोट, वाछम, उगिया, तलार्इ, कर्मी तथा मल्खाडुकर्चा जैसे गोदामों में अग्रिम 06 माहों का राशन भी प्रेषित किया जाना प्रारंभ किया गया हैं। उन्होंने सम्मानित लाभार्थियों से अपील करते हुए कहा कि अंत्योदय एवं एनएफएसए कार्ड धारकों की ऑनलार्इन वेरीफार्इड यूनिटों को मुफ्त रूप में 05 किलो0 प्रति माह के अनुरूप वितरित कियें जाने वाले चावल एवं 06 माह हेतु प्रेिषात कियें जा रहें राशन के बारे में अधिक जानकारी के संबंध में पूर्ति निरीक्षण रणवीर मोबार्इल नंबर- 9837494708 एवं दिवाकर पांडे मोबार्इल नंबर- 9627499398 पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने यह भी अवगत कराया कि जिलाधिकारी के निर्देशन में कोरोना वायरस संक्रमण पर प्रभावी रोकथाम एवं नियत्रण को सुनिश्चित करते हुए जिले में आवश्यक वस्तुयें एवं सेवाओं की होम डिलीवरी की पहल की जा रही हैं। इस संबंध में प्रारंभिक तौर पर नगर पालिका बागेश्वर में होम डिलीवरी किये जाने की रूप रेखा तैयार की गयी हैं, जिसके अंतर्गत जिला पूर्ति कार्यालय में एक कंट्रोल रूप स्थापित किया गया हैं जिसमें दिवाकर पांडे मोबार्इल नंबर- 9627499398, असलम मोबार्इल नंबर- 9411386364 को तैनात किया गया हैं। जिसमें होम डिलीवरी हेतु इच्छुक परिवार फोन से संपर्क करते हुए अपनी मांग प्रात:10.00 बजे से सांय 04.00 बजे तक दे सकेंगे। जिसके उपरान्त अगले कार्य दिवस होम डिलीवरी की जायेंगी। होम डिलीवरी की इस प्रक्रिया को चरणबद्ध रूप में जनपद में सुचारू किया जायेगा, जिसमे प्रथम चरण के अंतर्गत चयनित आवश्यक वस्तुयें एक निर्धारित मात्रा में ही उपलब्ध करायी जा रही हैं। इसके अतिरिक्त होम डिलीवरी केवल नगर पालिका बागेश्वर के वार्डो में केवल रोड हैड प्वाइंटों तक ही की जायेंगी। और अधिक जानकरी के लिए पूर्ति निरीक्षक बब्लू पांडे मोबार्इल नंबर-9412044123 तथा रणवीर मोबार्इल नंबर- 9837494708 पर संपर्क किया जा सकता हैं।