Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

देश के लिए मैडल लाना एकमात्र लक्ष्य: मनोज सरकार

रूद्रपुर ( आखरी आँख समाचार ) हाल ही में अर्जुन अवार्ड से नवाजे गये अंतर्राष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार का कहना है कि उनकी नजर अब ओलपिंग गेम्स पर है। ओलंपिक में वह भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतकर देश का गौरव बढ़ाना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने अभी से तैयारी शुरू कर दी है।
शॉपर्स स्ट्रीट मॉल में पत्रकारों से मुखातिब हुए मनोज सरकार ने कहा कि पिछले माह राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के हाथों से अर्जुन अवार्ड से हासिल करके वह उत्साहित हैं और वह मानते हैं कि अब उनकी जिम्मेवारी और बढ़ गयी है। लोगों को भी उनसे अब अधिक उम्मीदें हैं इसलिए वह पूरी लगन से तैयारी में जुटे हैं। मनोज सरकार ने बताया कि उनका लक्ष्य अब ओलंपिक में भारत के लिए मैडल लाना है इसके लिए उन्होंने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। अर्जुन अवार्डी मनोज ने कहा कि हाल ही में इंडोनेशिया में आयोजित पैरा एशियाई खेल में उन्हें दो कांस्य पदक मिले हें लेकिन वह अपने इस प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं है। उन्हें इस प्रतियोगिता में भारत के लिए गोल्ड मैडल जीतने की पूरी उम्मीद थी। मनोज सरकार ने कहा कि उनका यहां तक का सफर बेहद चुनौतीपूर्ण रहा है। एक सवाल के जवाब में मनोज ने कहा कि बचपन से उन्हें अन्य खेलों में भी रूचि थी लेकिन बाद में उन्हें बैडमिंटन से ही इतना लगाव हो गया कि वह हर समय बैडमिंटन के बारे में ही सोचने लगे और पूरी लगन से बैडमिंटन का अभ्यास शुरू किया। मनोज ने कहा कि उन्हें यहां तक पहुंचाने में उनके गुरूजनों के साथ साथ अन्य सहयोगियों ने भी भरपूर मदद की। उन्होंने कहा कि उनके साथी उन्हें सहयोग नहीं करते तो शायद यहां तक पहुंचना मुश्किल था। मनोज ने कहा कि खेल कोई भी हो खिलाड़ी को पूरी लगन और मेहनत से बस खेलना चाहिए मेडल तो अपने आप आते हैं।मनोज ने कहा कि उत्तराखण्ड में खिलाड़ियों का भविष्य अच्छा है। सरकार खेलो और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन के लिए प्रयास कर रही है। खेल प्रतिभाओं को खेलों में बढ़चढ़कर अपनी भागीदारी करनी चाहिए। मनोज ने कहा कि वह शहर में एक ऐसी स्पोर्ट्स एकेडमी खोलना ना उनका सपना है जिसमें अन्य खिलाड़ियों के साथ दिव्यांग खिलाड़ियों को भी बेहतर प्रशिक्षण मिल सके। पत्रकार वार्ता में द्रोण बैडमिंटन एकेडमी के अध्यक्ष विजय आहूजा, डा0 नागेन्द्र शर्मा, गुलाब सिंह, जेबी सिंह आदि भी मौजूद थे।

Advertisement