Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 16, 2026

सोमेश्वर में पेपर ले जा रहा टाटा सूमो दुर्घटना ग्रस्त

‘

अल्मोड़ा । पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज  समय करीब 05.15 बजे हल्द्वानी से बागेश्वर को पेपर लेकर जा रही सूमो यूके 01टीए 2413 कंट्रीवाइड स्कूल सोमेश्वर के निकट दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब 7-8 मीटर नीचे* जाकर एक पेड़ से रुक गई जिसमें चालक सहित *कुल दो व्यक्ति सवार थे दोनों व्यक्तियों को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं* जिनको तत्काल पुलिस बल द्वारा अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोमेश्वर में ले जाकर उपचार कराया गया।  घायलों में  मुकेश जोशी पुत्र श्री शिवदत्त जोशी निवासी जाखन देवी अल्मोड़ा उम्र 32 वर्ष(चालक)  अर्जुन रावत पुत्र श्री प्रहलाद सिंह निवासी खत्याड़ी अल्मोड़ा उम्र 28 वर्ष(सहायक चालक) हैं।

दुर्घटना की सूचना पर चीता मोबाइल में नियुक्त कर्मचारियों *कॉस्टेबल सुंदर परिहार एवं कांस्टेबल संतोष यादव* द्वारा तत्काल स्वयं के वाहन से मौके पर पहुंच घायलों को अस्पताल में पहुचाकर उपचार कराया गया।

You may have missed

Advertisement