May 4, 2026

बागेश्वर पुलिस ने लॉक डाउन में सोशल मीडिया में अफवाह फैलाने पर 10 लोगो पर किया मुकदमा दर्ज

 

बागेश्वर ।  पुलिस अधीक्षक  बागेश्वर द्वारा* जनपद के सभी अधिकारियों को लाॅकडाउन के आदेशों का कढ़ाई से अनुपालन करते हुए नियमों का उल्लंघन करने व सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह फैलाने/आपत्तिजनक, गलत संदेश पोस्ट करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध में निर्गत निर्देशों के क्रम में जनपद पुलिस द्वारा लॉकडाउन के दौरान सोशल मीडिया माॅनिटेरिंग से *ट्विटर यूजर नरेंद्र सिंह बोरा द्वारा अपने ट्विटर आई0डी0* के माध्यम से आपत्तिजनक टिप्पणी किये जाने पर दिनांकः 11-04-2020 को *उ0नि0 श्री कैलाश सिंह बिष्ट थानाध्यक्ष बैजनाथ द्वारा* ट्विटर यूजर *नरेंद्र सिंह बोरा पुत्र श्री इंद्र सिंह बोरा निवासी- ग्राम- कुरसाली (मनाखेत), थाना बैजनाथ* के विरूद्ध थाना हाजा में मु0अ0सं0- 22/20, धारा- 153क/188 भा0द0वि0 व 54 आ0प्र0 अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया। लॉकडाउन के दौरान अब तक जनपद पुलिस द्वारा सोशल मिडिया के माध्यम से अफवाह फैलाने/आपत्तिजनक टिप्पणी व गलत सूचना पोस्ट करने पर कुल- 10 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुवे अभियोग पंजीकृत किये गये। जिनमें से *कोतवाली बागेश्वर- 01 , थाना कपकोट- 03, थाना झिरौली- 03 व थाना बैजनाथ में- 03 अभियोग पंजीकृत किये गये।