झाड़ियों में छुपा कर रखी तीन पेटी शराब के साथ लमगड़ा पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार
अल्मोड़ा । श्री प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा लाॅक डाउन के दौरान बाजार बन्दी का फायदा उठाकर *अवैध रूप से शराब की तस्करी करने वालों पर सर्तक दृष्टि* रखते हुए कड़ी कार्यवाही के निर्देश पर दिनाॅक- 11.04.2020 को लमगड़ा के उ0नि0 सुनील कुमार, का0 राकेश, भटृट, का0 प्रकाश नगरकोटी द्वारा *गोविन्द्र सिंह रावत पुत्र दीवान सिंह रावत* निवासी- ग्राम सिरसौली, उन्यूड़ा लमगड़ा को उसके *घर के आॅगन में छिपाकर रखी 24 बोतल मैकडवल न01 व्हिस्की एवं -51 पव्वे अवैध देशी शराब कुल- 37 बोतल अंग्रजी व देश शराब (कीमत- 18970 रूपये)* शराब बरामद की गयी है। थानाध्यक्ष श्री जगदीश ढकरियाल ने बताया अभियुक्त द्वारा अपने *आॅगन में छाड़ियों के बीच शराब छुपा कर रखी गयी थी।* जिस पर गोविन्द सिंह को *गिरफ्तार* करते हुए थाना लमगड़ा में मु0अ0सं0- 09/2020 धारा- 60 आबकारी अधि0/188 भा0द0वि0/51(ख) आपदा प्रबन्ध अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
