Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

अल्मोड़ा के बार्डर पर 18 हजार से ज्यादा की थर्मल स्क्रीनिंग

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले के सीमा पर स्थित चार स्थानों पर बाहर से आने वाले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग जारी है। डॉक्टरों की टीम 26 दिनों में 18 हजार 722 लोगों की थर्मंल स्क्रीनिंग कर चुकी है। सबसे अधिक सल्ट के मोहान में 9 हजार 187 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा चुकी है। गौरतलब है कि कोरोना वायरस से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की ओर से बीते 22 मार्च को जिले की सीमा पर स्थित चार स्थानों पर थर्मल स्कीनिंग शुरू की गई। जिसमें दो शिट में सुबह से रात नौ बजे तक डॉक्टरों की टीम पुलिस की मदद लेकर बाहर से आने वाले यात्रियों व अन्य लोगों की थर्मल स्कीनिंग कर रही है। लोधिया बैरियर पर अब तक 3 हजार आठ, शहरफाटक तिराहे पर 3 हजार 650, भुजान में 1 हजार 877 और सल्ट के मोहान बैरियर पर 9 हजार 187लोगों की थर्मल स्कीनिंग की जा चुकी है। बाहर से आने वाले लोगों की लगातार थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। इधर सल्ट स्वास्थ्य विभाग की टीम जगह-जगह जाकर लोगों की स्क्रीनिंग कर रही है। जिससे की कोरोना जैसी महामारी से बचाव किया जा सकें।

Advertisement