Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026

लॉक डाउन में दिल्ली से छुपकर घर आने पर बागेश्वर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

बागेश्वर । आज उ0नि0 श्री प्रहलाद सिंह थाना प्रभारी काण्डा* को सूचना मिली कि ग्राम चनतोला निवासी दलीप कुमार पुत्र श्री मोहन राम आज सुबह किसी वाहन(एम्बुलेंस) में छिपकर लक्ष्मीनगर, नई दिल्ली से अल्मोड़ा-सेराघाट वाले मार्ग होते हुवे अपने घर आया है। सूचना मिलने पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से दलीप कुमार का काण्डा हाॅस्पिटल में मेडिकल जांच करायी गयी व पुछताछ किये जाने पर दलीप कुमार ने बताया कि मैं अपने भाई की सास व उनके लड़के के साथ उनके घर बेरीनाग, पिथौरागढ़ तक एम्बुलेंस में और वहां से पैदल घर आया। लाॅकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने पर दलीप कुमार के विरूद्ध थाना काण्डा में मु0अ0सं0- 12/20, धारा- 188 भा0द0वि0 में अभियोग पंजीकृत कर उक्त को Institutional Quarantine के लिए बागेश्वर भेजा गया।

 

Advertisement